👨👩👧 परिवार के लिए
घर का पैसा जा रहा है,
और वो मानते नहीं?
आप अकेली नहीं हैं। OddsOff पहले आपकी मदद करता है — सही शब्द, पैसों की सुरक्षा, और आपका अपना सहारा। उनके जुड़ने का इंतज़ार किए बिना।
✓ मुफ़्त शुरुआत · ✓ उन्हें पता नहीं चलेगा · ✓ हिंदी में
पहले आपकी सुरक्षा
अगर घर में मार-पीट, धमकी या डर की बात है — उनसे आमने-सामने बात अभी नहीं। पहले किसी भरोसेमंद को बताइए, या फ़ोन कीजिए:
ये आपकी ग़लती नहीं है
शायद आप भी यही झेल रही हैं
पैसा ग़ायब होता है
तनख़्वाह आते ही ख़त्म, ज़ेवर गिरवी, और हर बार कोई नया बहाना।
झूठ और वादे
"बस आख़िरी बार" — आप ये कितनी बार सुन चुकी हैं।
Loan app वालों के फ़ोन
रिश्तेदारों तक फ़ोन, धमकियाँ, और घर में डर।
जुआ एक जाल है — और उसका बोझ पूरे घर पर पड़ता है। ग़ुस्सा, थकान, शर्म: ये सब सामान्य है।
मुफ़्त · बिना login
उनसे बात कैसे शुरू करें — 5 बातें
- 1
सही वक़्त चुनिए
जब वे खेलकर आए हों, नशे में हों या ग़ुस्से में — यह बात का वक़्त नहीं। शांत दोपहर, खाने के बाद, जब दोनों सामान्य हों।
- 2
"तुम" नहीं, "मैं" से शुरू कीजिए
"तुमने फिर पैसे उड़ा दिए" की जगह — "जब तुम रात को देर से आते हो, मुझे डर लगता है।" यह आरोप नहीं, आपकी भावना है। इसे नकारना मुश्किल है।
- 3
ताना बंद, दरवाज़ा खुला
उन्हें पहले से शर्म है। "शर्म नहीं आती?" उन्हें और दूर करता है। "जब बात करना चाहो, मैं सुनूँगी" — दरवाज़ा खुला रखता है।
- 4
पैसों की सीमा — आज से
तीन काम अभी बंद: जुए का क़र्ज़ चुकाना, "बस आख़िरी बार" के लिए पैसे देना, और अपने पैसे-ज़ेवर-UPI की पहुँच देना। यह सज़ा नहीं, घर की सुरक्षा है।
- 5
छोटी, सच्ची तारीफ़
जिस दिन वे नहीं खेलें — "आज तुम घर पर थे, अच्छा लगा।" बड़ी बात नहीं, बस असली। जुए से दूर रहने के लिए उन्हें एक वजह चाहिए।
यह परिवार सहारा कार्यक्रम का छोटा हिस्सा है। पूरा कार्यक्रम 7 हफ़्तों का है — और आपके लिए मुफ़्त।
आज से, उनके बिना भी
OddsOff आपको क्या देता है
परिवार सहारा कार्यक्रम
7 हफ़्ते, छोटे-छोटे पाठ — समझ, अपना ख़याल, सही बातचीत, पैसों की सीमा, फिसलन के पल।
VERA — परिवार की साथी
"आज क्या कहूँ?" — रात 2 बजे भी, बिना judge किए, हिंदी में। हर हफ़्ते 3 बातचीत मुफ़्त।
रोज़ की एक लाइन
क्या बोलें, क्या न बोलें — उस दिन के हिसाब से।
3 कदम
कैसे काम करता है
- 1
आप शुरू करें — 2 मिनट
Email या फ़ोन OTP से। "मैं किसी अपने की मदद करना चाहती हूँ" चुनिए।
- 2
सीखिए और सँभलिए
रोज़ का एक पाठ, VERA से सवाल, और पैसों की सीमा — पहले घर सुरक्षित।
- 3
सही वक़्त पर, उन्हें साथ लाइए
App में एक नरम WhatsApp message तैयार मिलेगा — कोई ताना नहीं। जब वे OddsOff शुरू करके आपको जोड़ेंगे, आप उन्हें रोज़ हौसला भेज सकेंगी और वही देख सकेंगी जो वे खुद चुनें।
🔒 हम छुपकर कुछ नहीं दिखाते
आप शायद चाहेंगी कि उनका फ़ोन, बैंक या betting सब दिख जाए। हम ऐसा नहीं करते — और यह जान-बूझकर है। जिस इंसान को लगे कि उस पर नज़र रखी जा रही है, वो मदद से भागता है। OddsOff पर वे खुद चुनते हैं कि परिवार को क्या दिखे। यही भरोसा उन्हें टिकाए रखता है।
साफ़-साफ़
कीमत
आपके लिए
₹0
सहारा कार्यक्रम · रोज़ की लाइन · VERA हर हफ़्ते 3 बातचीत
उनके लिए Premium — gift
₹299 / 30 दिन
उनके लिए असीमित VERA — रात 2 बजे की craving में भी — और गुमनाम community। जब वे आपको जोड़ लें।
पूरा परिवार — gift
₹499 / 30 दिन
उनका Premium + परिवार के 3 लोगों तक, सबके लिए VERA (हर दिन 30 संदेश तक)।
एक बार का भुगतान · कोई auto-renew नहीं। Gift उन्हीं के account में जाता है, नकद कभी नहीं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या उन्हें पता चलेगा कि मैं यहाँ हूँ?
नहीं — जब तक आप खुद न बताएँ। आपके account से उन्हें कोई message या notification नहीं जाता।
क्या मैं उनकी betting या फ़ोन देख सकूँगी?
नहीं। OddsOff छुपकर कुछ नहीं दिखाता। जब वे आपको जोड़ेंगे, तब भी आपको सिर्फ़ वही दिखेगा जो वे खुद चुनें — जैसे कितने दिन जुए से दूर रहे। उनकी डायरी और VERA से बातचीत कभी नहीं। यही भरोसा उन्हें टिकाए रखता है।
अगर वे app इस्तेमाल ही न करें?
आपके लिए सहारा कार्यक्रम और VERA तब भी पूरे काम करते हैं। बहुत से परिवारों में बदलाव घर वालों के बात करने के तरीक़े से शुरू होता है।
पैसे कितने लगते हैं?
आपके लिए शुरुआत मुफ़्त है। जब वे जुड़ जाएँ, आप उन्हें Premium (₹299 / 30 दिन) या पूरे परिवार का प्लान (₹499 / 30 दिन) gift कर सकती हैं। एक बार का भुगतान · कोई auto-renew नहीं।
क्या यह इलाज या counselling है?
नहीं। OddsOff डॉक्टर या counsellor की जगह नहीं लेता। अगर आप या वे बहुत मुश्किल में हैं, Tele-MANAS 14416 पर मुफ़्त बात कीजिए — 24 घंटे, हिंदी में।